उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिवस पर ‘हमारा लोकनायक’ पुस्तक का किया विमोचन

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘हमारा लोकनायक’ पुस्तक का विमोचन किया गया। बता दें कि उन्होंने प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के 75वें जन्म दिवस पर उनको सम्मानित किया और इस अवसर पर उन्होंने ‘हमारा लोकनायक’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में 13वीं शताब्दी से लेकर 1962 तक के वीर और जवानों समेत 12 लोक नायकों के दस्तावेजों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि यह पुस्तक भावी पीढ़ी को राज्य के वीरों की वीरता एवं साहस की विरासत से परिचित कराएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र नेगी के गीत राज्य वासियों को लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं और उन्होंने कैंप कार्यालय स्थित सभागार में बीते शनिवार को लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को सम्मानित करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि हैं और कहा कि समृद्ध लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को अपने गीतों एवं संगीत के माध्यम से देशभर दुनिया तक पहुंचाने का कार्य भी नरेंद्र सिंह द्वारा किया गया है उत्तराखंड का इतिहास वीरों की वीरता से भरा हुआ है और इसे उजागर करने के लिए पुस्तकों का प्रकाशन एक बेहतरीन प्रयास है।