
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने और दर्शन करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यहां पर पूजा अर्चना की गई और उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों व तीर्थ पुरोहितों से भी मुलाकात की तथा धाम में चल रहे कार्यों का जायजा भी लिया।
इसके बाद उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं एवं पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री द्वारा केदार नाथ में बाबा केदार का जलाभिषेक करते हुए प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की गई और बद्री- केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्य अधिकारी योगेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया और उन्हें यात्रा के बारे में भी जानकारी दी।

