
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नवमी पूजन के पावन अवसर पर रामनवमी के दिन अपने आवास में कन्या पूजन करते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना करी। सीएम आवास में उन्होंने पूरे विधि विधान के साथ कन्या पूजन किया और कन्याओं का आशीर्वाद भी लिया इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि श्री राम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्य निष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के प्रेरणा देता है इसके साथ उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कन्याओं का आशीर्वाद लिया।

