Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि…..व्यक्त किया दुख

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को उनके निधन के पश्चात श्रद्धांजलि दी गई है। मुख्यमंत्री द्वारा खटीमा में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई ,उनका कहना था कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन हम सभी के लिए दुख भरा समाचार है और भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें यही प्रार्थना है तथा उनके परिवारजनों और चाहने वालों को इस दुख की घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करें। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन 92 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में हो गया है और खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उन्हें पुष्पांजलि देते हुए दुख व्यक्त किया गया है।