Uttarakhand – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दस साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान से किया सम्मानित

उत्तराखंड में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 10 साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। बता दे कि उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा वर्ष 2023 के साहित्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है और कई श्रेणियो में 10 साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान के लिए चुना गया है जिन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया। बुधवार को आईआरडीटी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया और सभी साहित्यकारों को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सम्मानित किया गया। उत्तराखंड भाषा संस्थान ने 2023 के साहित्यिक पुरस्कारों की घोषणा की।

बता दें कि दीर्घकालीन साहित्य सृजन के लिए साहित्यकार प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह बिष्ट बटरोही को सुमित्रानंदन पंत साहित्य गौरव तथा साहित्य के लिए डॉक्टर सुशील उपाध्याय को शैलेश मटियानी सम्मान दिया गया। इस वर्ष कुमाऊनी लोक साहित्य में दीर्घकालिक साहित्य सृजन के लिए देवकीनंदन भट्ट मयंक को गुमानी पंत पुरस्कार प्रदान किया गया है और गढ़वाली लोक साहित्य में दीर्घकालिक साहित्य सेवा के लिए भजन सिंह पुरस्कार गिरीश सुंदरियाल को दिया गया है। कुमाऊनी एवं गढ़वाली में विभिन्न बोलियां एवं उप बोलियो में दीर्घकालिक साहित्य सेवा के लिए डॉ सुरेश ममगाई को गोविंद चातक पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है वही उर्दू साहित्य में दीर्घकालिक साहित्य सेवा के लिए प्रोफेसर उन्वान चिश्ती पुरस्कार केए खान को दिया गया।