Uttarakhand:- कांग्रेस द्वारा बजट को निराशाजनक बताने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन शब्दों में किया पलटवार

उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा बजट को निराशाजनक बताने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने शब्दों में पलटवार किया गया है। केंद्रीय बजट में देश के विकास को प्राथमिकता पर रखते हुए समृद्धि और विकसित भारत का सशक्त पद सुनिश्चित करने वाला बजट पेश किया गया है और कांग्रेस द्वारा इस बजट को निराशाजनक बताया गया है जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि कांग्रेस को हर चीज से निराशा ही होती है जिनके मन में निराश होगी उन्हें दूसरी जगह भी निराशा ही दिखाई देती है।

भारत आज दुनिया का सिरमौर बन रहा है और फिर भी कांग्रेस को निराशा ही नजर आ रही है पूरी दुनिया भारत का मान सम्मान कर रही हैं और कांग्रेस 99 सीटे जीत कर खुद को विश्व विजेता दिखाने में तुली हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इन शब्दों में कांग्रेस पर पलटवार किया गया। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं, किसानों, मातृशक्ति और विद्यार्थियों के साथ सभी वर्गों के हितों को पूरा करने का कार्यक्रम तय है और नई प्रणाली में स्टैंडर्ड डिडक्शन 50000 से बढ़कर 75000 करने पर सरकारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स को राहत मिलेगी। उत्तराखंड को भी इस बजट से लाभ मिलने जा रहा है मगर फिर भी कांग्रेस को बजट में निराशा नजर आ रही है।