Uttarakhand- जी-20 के सफल आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं……. कहा दुनिया ने देखा भारत का नेतृत्व

देश में जी- 20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया में अपनी पोस्ट में शिखर सम्मेलन के आलोक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता पूरे विश्व ने देखी है।

नई दिल्ली घोषणा पत्र पर सभी सदस्य देशों की सहमति बहुत बड़ी और ऐतिहासिक है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि भारत की धरती से ही अफ्रीकी यूनियन को भी जी-20 का नया सदस्य बनाने की घोषणा की गई और आर्थिक विकास के भारतीय एजेंट पर सदस्य देशों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के कुशल व मजबूत नेतृत्व के कारण ही संभव था और वसुदेव कुटुंबकम तथा भारतीय संस्कृति व समृद्धिशाली विरासत को भी दुनिया के सभी देशों ने देखा और इस सम्मेलन का आधार विश्व का कल्याण है जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल निर्देशन में पूरी तरह सफल रहा है। मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अफ्रीकन यूनियन को शामिल करना उनकी बड़ी जीत है इससे भारत की नजदीकिया अफ्रीकी देशों से बढ़ेगी और दोनों को इसका लाभ मिलेगा।