Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में डीडीहाट में किया रोड शो

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा डीडीहाट से लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में आज रोड शो किया गया इसके बाद उन्होंने रामलीला मैदान से चुनावी सभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनता को संबोधित किया गया और उन्होंने वोट तथा सहयोग की अपील भी करी। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी चुनाव प्रचार करेंगे। उनका नाम प्रमुख स्टारको में शामिल है। उनके द्वारा बीते कुछ समय में लिए गए निर्णयो के दम पर उनकी छवि काफी बेहतर बन चुकी है इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है।