Uttarakhand:- नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद भावुक हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी……रोते हुए कही यह बात

उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर में स्थित गुरुद्वारे में बीते बृहस्पतिवार को अज्ञात बाइक सवारो ने बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी और इस मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने और श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे तथा इस दौरान वह काफी भावुक नजर आए। उन्होंने बाबा तरसेम सिंह को श्रद्धांजलि दी। बाबा हरबंस सिंह के कार सेवा ऑल इंडिया डेरा प्रमुख बाबा बच्चन सिंह से मिलकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी भावुक नजर आए उन्होंने कहा कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या बहुत ही दुखद घटना है और इस क्षेत्र के लिए उनका काफी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने गरीबों के लिए कई प्रकार की समाज सेवा की तथा उनके हत्यारे कहीं भी छुपे हो उन्हें खोजा जाएगा और सजा दिलाई जाएगी। यह मामला बीते 28 मार्च सुबह 6:30 बजे का है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।