
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना की गई और उन्हें केंद्रीय बजट को राज्य और देश के लिए विकास की नई दिशा बताया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि यह बजट देश और राज्यों के विकास को नई दिशा देगा साथ ही सभी वर्गों के लिए अवसरों को बढ़ाने वाला साबित होगा, बजट में आर्थिक विकास तेज करने, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सबका साथ सबका विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है इसके साथ ही रोजगार ,शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, उद्योग, कौशल विकास ,अवसंरचना के लिए भी बजट में प्रावधान किए गए हैं। उत्तराखंड राज्य के लिए भी यह बजट लाभकारी सिद्ध हुआ है तथा राज्य के पर्यटन और मेडिकल टूरिज्म को बजट से फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यह भी कहा गया है कि यह बजट सबका साथ सबका विकास और आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

