Uttarakhand:- शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने के चलते मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल का कर्मचारी गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में आम जनता की शिकायतों का निवारण करने के लिए और उन्हें सुनने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल बनाया गया है जिसमें आम जनता अपनी शिकायत बता सकती हैं और ऐसे ही एक पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उन्हें शैलेंद्र गुसाई नाम के व्यक्ति ने खुद को सीएम हेल्पलाइन का कर्मचारी बताया और कहा कि उनकी शिकायत का निस्तारण हो जाएगा लेकिन उसके लिए ढाई हजार रुपए देने होंगे। इसके बाद पोर्टल के संविदा कर्मचारी को पुलिस ने उसके साथ के साथ ढाई हजार रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में पकड़ लिया है।

Advertisements

आरोपी हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति की शिकायत का निस्तारण करने के लिए रिश्वत मांग रहा था और पीड़ित व्यक्ति तक उसने अपना क्यूआर कोड भी पहुंचाया था। इस मामले में एसएसपी अजय सिंह को गोपनीय शिकायत मिली और उसके बाद कार्यवाही की गई।