Uttarakhand:- लगातार बारिश के बीच रोकी गई चारों धामों की यात्रा…. ठप हुई हेली सेवा और राफ्टिंग

उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही बारिश के बीच चारों धामों की यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा को बीते शनिवार की सुबह ही अस्थाई रूप से रोक दिया गया था जिसके बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा को भी रोक दिया गया है इसके साथ ही हेली सेवा और राफ्टिंग भी ठप हो गई है तथा ग्रीन और ट्रिप कार्ड का काम भी रोक दिया गया है। पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश हो रही है जिसे देखकर प्रशासन ने यात्रा संचालन को लेकर एहतियाती कदम उठाया है। गढ़वाल आयुक्त के आदेश के बाद चार धाम यात्रा के साथ ही एआरटीओ कार्यालय में वाहनों से जुड़े जरूरी दस्तावेज बनाने की प्रक्रिया भी रोक दी गई है तथा बीते शनिवार को केदारनाथ के लिए हेली सेवा भी संचालित नहीं हुई। लगातार बारिश के बाद हेमकुंड साहिब में बर्फबारी भी हो गई है और आधा फीट बर्फ जम गई है जिससे कि कड़ाके की ठंड क्षेत्र में पड़ रही है। ऐसा ही हाल राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी है जिसे देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा के लिए राफ्टिंग गतिविधियों पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

Advertisements

Leave a Reply