Uttarakhand:- राज्य के इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार…….जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड राज्य में आज 28 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी हालांकि इस बदलाव से तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और इसके बाद 1 से 5 मार्च तक पूरे प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, यानी कि होली में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली ,बागेश्वर , पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार आज जताए गए हैं और उसके बाद आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।

Leave a Reply