Uttarakhand -:राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम

देहरादून| राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रति हेक्टेयर 5 हजार प्रति वर्ष किसानों को दिए जाएंगे| इस धनराशि से किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा|


योजना के तहत पहले साल किसानों को खेती करने के तरीके और खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा| प्रदेश में प्राकृतिक खेती के लिए 11 जिलों में 128 कलस्टर का चयन किया गया है|
केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती पर जोर दिया जा रहा है| केंद्र सरकार ने प्राकृतिक खेती के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं| प्रदेश सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती के लिए लगभग 6400 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र चयनित किया गया है| जिसमें 50 हेक्टेयर का एक कलस्टर होगा| प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती के लिए मुख्यमंत्री प्राकृतिक किसी योजना शुरू की है|