Uttarakhand:- इसी साल सितंबर में होगी राज्य के 131 गांवों एवं तीन कस्बों में जनगणना…. मिलेगी यह सुविधा

उत्तराखंड राज्य के 131 गांव एवं तीन कस्बों में इसी साल सितंबर माह में जनगणना होगी। पूरे देश भर में जनगणना की अधिसूचना जारी हो गई है और राज्य में इसके लिए तैयारी हो रही है। जनगणना का समय अगले साल 9 से 28 फरवरी के बीच रखा गया है मगर उत्तराखंड के 131 गांव ,तीन कस्बों में इसी साल सितंबर माह में जनगणना होगी और पहली बार पूर्ण रूप से पूरे देश में डिजिटल जनगणना होने जा रही है। जनगणना दो चरणों में होनी है जिसमें पहला चरण मकान सूचीकरण और दूसरा जनगणना का है उत्तराखंड राज्य के ऐसे क्षेत्र जो कि संवेदनशील है और जहां बर्फ पड़ती है वहां पर जनगणना सितंबर माह में होगी। प्रदेश के रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी के जिलाधिकारियो से ऐसे क्षेत्रो की जानकारी ली गई है और ऐसे में 131 गांवो तथा तीन कस्बों की जनगणना इसी साल सितंबर माह में करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply