
राज्य में बीते 3 साल के अंतर्गत क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड पर 25 करोड़ रुपए की अनियमितताओं का आरोप लगाया है। इस मामले में 70 फ़ीसदी जांच पुलिस द्वारा पूरी कर ली गई है और यह पूरी जांच के बाद यदि आरोप साबित हुआ तो सीएयू के पदाधिकारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 3 साल में 25 करोड़ रुपए की अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इस मामले में जांच की जा रही है। पुलिस को मिली शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि सीएयू के अध्यक्ष ,सचिव ,कोषाध्यक्ष और सीईओ ने नियमों को ताक पर रखकर साल 2022 से 2024 तक करीब 25 करोड रुपए का घोटाला किया है और इससे पहले सीईओ के पूर्व अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला का कार्यकाल भी नियमों के विरुद्ध एक माह के लिए बनाया गया था। इस मामले में जांच की जा रही हैं और यदि पूरी जांच के बाद आरोप साबित हुए तो मामले में मुक़दमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जाएगी

