Uttarakhand- इंटरनेट मीडिया पर बच्चों की अश्लील वीडियो डालने और देखने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर बच्चों की अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डालने और देखने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया है और उनके मोबाइल फोन भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिए गए हैं तथा उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इन दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि एनसीसीआरबी ने दोनों को ट्रेस कर उनकी जानकारी एसटीएफ देहरादून को भेजी थी। चाइल्ड अश्लील साइट देखने, सर्च करने तथा बच्चों की अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने वाले एक आरोपित के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई है। इन दोनों आरोपितों के मोबाइल फोन जप्त करने के बाद जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।