
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में स्थित सिलक्यार सुरंग में निर्माण शुरू करने के लिए केंद्र की अनुमति के बाद बीते दो दिनों से डी वाटरिंग का काम शुरू हो चुका है। बता दें कि चरणबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है और इसके लिए पाइपों के माध्यम से जवानों को भी सुरंग के अंदर भेजा गया जिसके बाद सुरंग में एक कैमरा पहुंचाया गया है जिससे अंदर हो रही हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
इसके अलावा सुरंग के अंदर सुरक्षात्मक कार्य भी किया जा रहे हैं। बीते रविवार को भी श्रमिक और जवान पाइप से सुरंग के अंदर गए। यमुनोत्री हाइवे पर बन रहे सिलक्यारा सुरंग में बीते 22 नवंबर 2023 को भूस्खलन हादसे के बाद से ही निर्माण कार्य ठप है मगर अब केंद्र की अनुमति के बाद यहां पर डी वाटरिंग का कार्य चरणबद्ध रूप से शुरू कर दिया गए हैं जिसके तहत सुरंग में मलबे के दूसरी तरफ में सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए गए हैं। बता दें कि डी वाटरिंग शुरू होने में सप्ताह भर का समय और लग सकता है और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोबारा सुरंग में कैमरा लगाया गया है जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

