Uttarakhand – दामाद को ससुराल बुलाकर करी खूब पिटाई…… और फिर….

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर ससुराल वालों ने दामाद को बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। बता दें कि दंपति के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के बहाने दामाद को घर बुलाया गया और उसकी पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने इस मामले में कोर्ट की मदद से कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज करवाया है और मामले की जांच भी शुरू हो गई है।

Advertisements

बता दें कि कोर्ट के अनुसार कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में शौकीन निवासी मोहल्ला अहबाबनगर द्वारा कहा गया है कि उसके साले की शादी 6 माह पूर्व फरजाना निवासी अहबाबनगर ढोंगरिला बस्ती विष्णु लोक कॉलोनी से हुई थी तथा पिछले साल सितंबर माह में फरजाना ,उसकी मां परवीन ,पिता सलीम ने उसे सुलह के लिए अपने घर बुलाया और घर पहुंचते ही उसे बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा तथा धारदार हथियार से हमला भी कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस संबंध में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।