Uttarakhand:- फर्जी दस्तावेज तैयार कर आरोपितो ने जीवित महिला को दिखाया मृत….. और फिर….

उत्तराखंड राज्य में काफी अधिक आपराधिक मामले सामने आते हैं और लालच के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आया है जहां आरोपितो ने फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए एक जीवित महिला को मृत दिखाया और उसके नाम की संपत्ति बेच दी।

Advertisements

इस मामले में दो आरोपितों के खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को मिली शिकायत में विशाल थापा निवासी लच्छीवाला ने बताया कि उनकी माता शीला थापा के नाम पर जाखन में कुछ दुकानें हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें जानकारी मिली कि उनके मामा जगत थापा व महेश थापा ने आपसी मिलीभगत से दुकानों पर कब्जा करने के उद्देश्य से 27 मार्च 2006 को एक फर्जी वसीयत तैयार की और अन्य सहस्वामियों को धोखा देने के उद्देश्य से विक्रयपत्र एवं शपथ पत्रों के आधार पर संयुक्त स्वामित्व की संपत्ति को उनकी माता शीला थापा को मृत दर्शाकर दुकान शालिनी शाही एवं अमिताभ शाही विकास नगर को बेच दी। फर्जी वसीयत में शिकायतकर्ता की माता शीला थापा को मृत दर्शाया गया है जबकि वह आज भी जीवित है। इस मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दस्तावेजों की जांच की जा रही है।