
उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक कारोबारी की पत्नी कर्नल के साथ होटल में मिली और इसकी सूचना कंट्रोल रूम व नेहरू कॉलोनी थाने में खुद कारोबारी द्वारा दी गई। पुलिस कारोबारी को होटल में लेकर गई तो दोनों को साथ में पाया गया जिसके बाद कर्नल और दंपति को थाने लाया गया। वहां कर्नल के परिवार वालों को भी बुलाया और इस मामले को सुलझाया जिसके बाद कारोबारी की पत्नी उसके साथ उसके घर गई। जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को एक कारोबारी द्वारा कंट्रोल रूम में सूचना दी गई कि उसकी पत्नी होटल में किसी गैर व्यक्ति के साथ मौजूद है और पुलिस ने कारोबारी से खुद ही वहां जाकर देखने को कहा। जब वह पुलिस के साथ वहां पहुंचा तो कर्नल तथा कारोबारी की पत्नी दोनों वहां मौजूद थे जिसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया। महिला ने बताया कि उसकी जान पहचान कर्नल से पुरानी है और एक परिचित की तरह मिलने के लिए उसने महिला को होटल में बुलाया था लेकिन इस पर महिला के पति ने सवाल उठाए और थाने में खूब हंगामा हुआ जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह यह मामला सुलझाया और दोनों को घर भेजा। जानकारी के मुताबिक महिला कर्नल के साथ अलग-अलग होटलों में बीते काफी समय से रह रही थी इसकी जानकारी खुफिया ढंग से कारोबारी ने जुटाई थी।

