Uttarakhand -: भूस्खलन प्रभावित जोशीमठ में बिल्डिंग गिरी, 3 को बचाया, 4 लोगों के फंसे होने की आशंका

बीते दिवस चमोली जिले के भूस्खलन प्रभावित जोशीमठ के पास हेलंग में एक इमारत ढह गई| इस हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम ने तीन लोगों को बचा लिया जबकि कुछ लोग के मलबे में फंसे होने की आशंका है|

Advertisements


चमोली जिले के अतिरिक्त सूचना अधिकारी रवींद्र नेगी के मुताबिक, बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवान इमारत में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं| कहा जा रहा है कि इमारत के अंदर चार लोग फंसे हुए हैं, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है| यह हादसा मंगलवार देर शाम बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच हेलंग गांव में हुआ|
जानकारी के मुताबिक, अलकनंदा नदी के किनारे एक क्रशर यूनिट के पास दो मंजिला मकान बना हुआ था जो इमारत गिरी उसमें क्रशर यूनिट में काम करने वाले लोग रहते थे|
बता दें इस साल की शुरुआत में जोशीमठ में जमीन धंसने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे और मानसून की शुरुआत के बाद से समस्या और ज्यादा बढ़ गई है|