Uttarakhand:- स्वीकृत हुआ बजट…. बागेश्वर वन प्रभाग में हिम तेंदुओं की दुनिया का खुलेगा रहस्य

उत्तराखंड राज्य में अब हिम तेंदुए के रहस्य के बारे में लोगों को जानने के लिए मिलेगा। हिम तेंदुए का रहस्य पूरी दुनिया के सामने आ पाएगा। वन प्रभाग बागेश्वर में हिम तेंदुओं की दुनिया का रहस्य जाने के लिए वन विभाग अध्ययन की तैयारी कर रहा है इसके लिए ग्रीन इंडिया मिशन के तहत विभाग को बजट स्वीकृत हुआ है। अध्ययन के बाद हिम तेंदुओं के संरक्षण के लिए अधिक बेहतर तरीके से कदम उठाए जा सकेंगे। बागेश्वर प्रभाग के पिंडारी काफनी आदि क्षेत्र उच्च हिमालयी वन्यजीवों की दृष्टि से काफी सुरक्षित और बेहतर माने जाते हैं और ऐसे में अब हिम तेंदुओं के अध्ययन के लिए एक साल का समय तय किया गया है। बीते वर्ष भारतीय वन्य जीव संस्थान ने तेंदुओं पर अध्ययन किया था जिसकी रिपोर्ट जारी भी हुई थी, उस समय लद्दाख में 473 ,उत्तराखंड में 124, हिमाचल प्रदेश में 51, सिक्किम में 21, अरुणाचल प्रदेश में 36 और जम्मू कश्मीर में 9 हिम तेंदुए पाए गए थे और अब बागेश्वर वन प्रभाग में हिम तेंदुओं की दुनिया का रहस्य जानने के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है।

Leave a Reply