Uttarakhand- सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए बीएसएनएल ने की दूरसंचार की व्यवस्था……. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों के लिए बीएसएनएल ने दूरसंचार की व्यवस्था भी कर दी है। बता दे कि श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किया जा रहे हैं और इस बीच उन्हें सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास भी हो रहा है।

अब श्रमिक अपने स्वजनो से बात कर पाएंगे उन्हें सुरंग के कैविटी वाले क्षेत्र में नहीं जाना पड़ेगा कैविटी क्षेत्र में जाना जोखिम भरा था और इससे बचाव अभियान भी प्रभावित हो रहा था। बता दें कि दूर संचार का तार सुरंग में 80 मी चेनेज से पहले आ चुका है और सुरंग में फंसे श्रमिक भी कैविटी वाले स्थान से दूर से बात कर सकते हैं। श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकालने के लिए वर्तमान समय में 25 से अधिक एजेंसियां काम कर रही हैं और अब नागपुर से आई कोल इंडिया लिमिटेड की चार सदस्यीय टीम भी कार्य में जुट गई है। यह टीम वर्टिकल ड्रिलिंग के बाद श्रमिकों को बाहर निकालने वाले कैप्सूल का डिजाइन तैयार कर रही है। टीम में चार विशेषज्ञ है और इन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है।