Uttarakhand:- हाईवे खोलने में जुटे मजदूरों के ऊपर अचानक गिरने लगे बोल्डर…..पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में बारिश के बाद हाईवे भूस्खलन के कारण ब्लॉक हो चुके हैं ऐसे में अब बारिश बंद होने के बाद हाईवे में यातायात सुचारु करने के लिए उन्हें खोला जा रहा है।बदरीनाथ हाईवे खोलने में जुटे मजदूरों के ऊपर अचानक बोल्डर गिरने लगे और ऐसे में मजदूर अपनी जान बचाने के लिए तेजी से भागे। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी मजदूर सुरक्षित है।

Advertisements

बदरीनाथ हाईवे में भूस्खलन के बाद मलबे के कारण यातायात सुचारू नहीं हो पा रहा था और हाईवे खोलने में जुटे मजदूरों के ऊपर अचानक बोल्डर गिरने लगे। यदि जरा भी देरी होती तो वह मजदूरों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी। आज लगातार तीसरे दिन हाईवे बंद है। बदरीनाथ हाईवे न खुलने के कारण यात्रियों को उनके वाहनों में रात गुजारनी पड़ रही है और आज तीसरे दिन भी हाईवे की स्थिति जैसे की तैसी बनी हुई है। करीब 3000 यात्री यहां पर फंसे हुए हैं और जैसे ही मजदूरों ने हाईवे खोलने का काम शुरू किया उनके ऊपर बोल्डर गिरने लगे और उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई।