
उत्तराखंड राज्य के केदारनाथ उपचुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा के सभी कार्यकर्ता खुशी से गदगद है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रोड शो में यह कहा है कि जनता ने विकास पर मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव में मिली जीत से काफी उत्साहित है उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर चार धाम यात्रा को लेकर नकारात्मक प्रचार कांग्रेस को भारी पड़ गया और जनता ने आखिरकार विकास पर मुहर लगा दी है। पार्टी कार्यकर्ता भी जीत के बाद काफी खुश है और हर जगह जश्न का माहौल छा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो कर जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि नकारात्मकता को झटका देकर जनता ने विकास पर मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव में मिली जीत के बाद देहरादून में आयोजित विजय रैली में शामिल हुए और इस दौरान उन्होंने जनता को शुक्रिया कहा। इसी के साथ भाजपा से आशा नौटियाल केदारनाथ के इतिहास में सबसे अधिक वोट पाने वाली प्रत्याशी बन गई है।

