Uttarakhand:- भाजपा महिला मोर्चा ने मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए कार्यक्रम…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में भाजपा महिला मोर्चा ने मोटे अनाजों को बढ़ावा देने हेतु केवीएम पब्लिक स्कूल हीरा नगर में मिलेट्स कार्यक्रम और टिफिन बैठक का आयोजन किया। जिसमें बताया गया कि सेहत के लिए मोटे अनाज बेहद ही लाभदायक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा द्वारा मोटे अनाज के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वहीं दूसरी तरफ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका जीना का कहना था कि केंद्र व राज्य सरकार भी मोटे अनाजों को बढ़ावा दे रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राशि जैन व संचालन महामंत्री भावना गुप्ता द्वारा किया गया और इस अवसर पर व्यंजन प्रतियोगिताएं, स्लोगन प्रतियोगिताएं व भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान होटल, किसानों और मोटा अनाज विक्रेताओं को सम्मानित भी किया गया तथा बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।