Uttarakhand:- भाजपा ने पहले चरण में बनाए इतने लाख सदस्य…… सम्मानित हुए यह नेता

उत्तराखंड राज्य में भाजपा द्वारा पहले चरण के सदस्यता अभियान के दौरान 14 लाख सदस्य बना लिए गए हैं।

प्रदेश भाजपा ने संगठन पर्व के पहले चरण में अपने साथ 14 लाख सदस्यों को जोड़ा है और इसकी समीक्षा के दौरान यह खुलासा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा किया गया। 12 लाख सदस्य ऑनलाइन और बाकी ऑफलाइन तरीके से बनाए गए हैं। वही पार्टी द्वारा यह लक्ष्य रखा गया है कि दूसरे चरण के अभियान में हर दिन एक लाख सदस्य बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि जो भी सदस्यता के अभियान से जुड़ रहा है वह विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। समीक्षा बैठक के दौरान लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने वाले विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा, उत्तरकाशी एवं पौड़ी ,देहरादून कैंट और टिहरी के संगठन की पीठ थपथपाई तथा सहसपुर के विधायक सहदेव पुंडीर , कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, और विधायक मदन कौशिक को सम्मानित किया गया।