
उत्तराखंड राज्य में बारिश के चलते जगह-जगह आपदा के हालात बन रहे हैं और अब भाजपा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आना भी शुरू कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने टिहरी ,रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आकलन एवं राहत कार्यों में सहयोग के लिए चार कमेटिया बना दी हैं और समितियां प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगी इसके बाद पार्टी नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। समितियो द्वारा स्थलीय दौरा किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारी जिला व मंडल अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए जुटने का आवाहन किया है। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के लिए प्रदेश महामंत्री, राजेंद्र सिंह बिष्ट, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश मंत्री मीना गंगोला एवं प्रकोष्ठ प्रभारी पुष्कर सिंह काला को जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग ,टिहरी तथा उत्तरकाशी के लिए भी अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं और यह समितियां आपदा प्रभावितों के नुकसान का आकलन करेंगी तथा पार्टी नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट भी सौपेंगी।

