
उत्तराखंड राज्य में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जेपी नड्डा का स्वागत किया गया और बैठक में चुनावी तैयारी को लेकर मंथन किया गया। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वागत किया गया और जॉली ग्रांट के एक होटल में कोर कमेटी की बैठक में वह शामिल हुए, उन्होंने कहा कि जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने सियासी रणनीति को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया है तथा भाजपा अगला चुनाव किस तरह लड़ेगी और क्या मुद्दे होंगे इसे लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।

