
उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में तिरंगा शौर्य यात्रा निकालते हुए ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जश्न मनाया गया इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रैली में पहुंचे। मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,पार्टी के नेता भी बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे। यह यात्रा चीड़बाग से परेड ग्राउंड तक निकाली गई। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी यात्रा में भाग लिया। रैली के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हजारों की संख्या में देशभक्त उमड़े हैं और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है तथा ऑपरेशंस सिंदूर की कामयाबी को देखते हुए तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई है।
