
उत्तराखंड राज्य में मौसम बदला हुआ है पारे में कमी दर्ज की जा रही है और पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है तथा मैदानी क्षेत्रों में भी ठिठुरन बढ़ रही है। बता दे कि देहरादून में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है हालांकि दिन में धूप खिलने के कारण पारा सामान्य से अधिक पहुंच रहा है और अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रह सकता है व न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बीते गुरुवार को दून का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है और आने वाले दिनों में पारे में गिरावट के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है तथा पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। हालांकि अगामी कुछ दिनों तक मौसम में कोई भी बदलाव की उम्मीद नहीं है।

