Uttarakhand- सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन के मामले पर सामने आया बड़ा अपडेट….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में स्थित सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन के मामले पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Advertisements

बता दे कि बीते कई दिनों से सुरंग में 40 श्रमिकों की जिंदगियां फसी हुई है और एक प्रमुख वैज्ञानिक एजेंसी के वैज्ञानिक ने सेटेलाइट के विश्लेषण से यह बात कही है कि सिलक्यारा क्षेत्र में भू – धंसाव नजर आ रहा है।

हालांकि इस दिशा में विस्तृत अध्ययन करने की बात भी उनके द्वारा कही गई है और अध्ययन के बाद ही आधिकारिक रूप से कुछ कहा जा सकता है सुरंग में भूस्खलन की घटना को लेकर यह बात तो साफ हो चुकी है कि क्षेत्र की चट्टाने कमजोर प्रकृति की हैं और यहां भूस्खलन की संभावना काफी अधिक है। भूस्खलन वाली पहाड़ी पर पानी के रिचार्ज जॉन होने के बाद भी सामने आई है और इन्हीं कारणों से भूस्खलन हुआ है। वरिष्ठ वैज्ञानिक के नाम न छापने की शर्त पर कहा गया है कि सेटेलाइट में सिलक्यारा क्षेत्र में भूधंसाव नजर आना असामान्य है सिर्फ सैटेलाइट अध्ययन को ही अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता है इसके लिए विस्तृत अध्ययन की जरूरत है और अध्ययन की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष व उत्तराखंड भूस्खलन एवं न्यूनीकरण प्रबंधन समिति के निदेशक डॉक्टर शांतनु सरकार के अनुसार दल के सभी सदस्यों से आंकड़े व अध्ययन की जानकारी एकत्रित की जा रही है।