Uttarakhand -: युवाओं में बड़ा खेल का क्रेज, SFA के तीसरे संस्करण में 12 हजार प्रतिभागी

उत्तराखंड के युवाओं का खेल के प्रति क्रेज तेजी से बढ़ रहा है| स्कूलों में युवा पारंपरिक खेलों के अलावा अन्य खेलों में भी आगे आ रहे है| इसी कारण प्रदेशभर में युवा खिलाड़ियों की संख्या 1 साल में दोगुनी हो गई है|


दरअसल, दून में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर ऑल चैंपियनशिप में इस साल 12,000 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं| जिसके तहत एथलीट्स शूटिंग, स्पीडक्यूबिंग, कैरम, योगासन, वॉलीबॉल , ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, कराटे, कबड्डी, तैराकी, स्केटिंग, एथलेटिक्स, खो खो, जूडो, हैंडबॉल, फुटबॉल, फेंसिंग, शतरंज, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल और बैडमिंटन में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं|
बता दें, एथलेटिक्स परेड ग्राउंड और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित हो रही प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं|

आंकड़ों के मुताबिक, 30 फीसदी पंजीकरण के साथ महिलाओं ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन, खो-खो, बास्केटबॉल और कराटे को अपने पसंदीदा खेल के रूप में चुना है, जबकि पुरुष एथलेटिक्स अपने पसंदीदा खेल के रूप में फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कबड्डी और खो-खो को चुनते हैं|