
उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विदित हो कि उन्हें बस, ट्रेन में एसी कोच की सुविधा मिलेगी। पहले खिलाड़ियों को साधारण बस या फिर स्लीपर ट्रेन में सफर करना पड़ता था लेकिन अब खिलाड़ियों की सुविधा के लिए सरकार उन्हें बस और एक ट्रेन में एसी कोच की सुविधा देगी।
Advertisements

उन्हें बस या फिर ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने की सुविधा मिलेगी और इसके लिए शासनादेश भी जारी हो चुका है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के अनुसार सरकार राज्य के खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार अहम निर्णय ले रही हैं और खिलाड़ियों को अब यात्रा के दौरान कोई भी असुविधा नहीं होगी क्योंकि उन्हें सुविधाजनक सीट उपलब्ध होगी।

