
देहरादून | एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि आबकारी विभाग ने सभी 13 आबकारी अधिकारियों को बदल दिया है|
Advertisements

आबकारी सचिव हरी सेमवाल द्वारा जारी किए गए तबादला आदेश के अनुसार, मेंराजीव चौहान को देहरादून आबकारी अधिकारी, कैलाश बिंजोला को टिहरी का, गोविंद सिंह मेहता को पिथौरागढ़ का, मीनाक्षी टम्टा को बागेश्वर का, संजय कुमार को अल्मोड़ा का, हरीश चंद्र को उधम सिंह नगर का, केपी सिंह को पौड़ी का, राजेंद्र लाल को चमोली का, अशोक कुमार मिश्रा को हरिद्वार का, दीपाली शाह को रुद्रप्रयाग का, दुर्गेश्वर त्रिपाठी को उत्तरकाशी का आबकारी अधिकारी बनाया गया, और रमेश बंगवाल व पवन सिंह को आबकारी मुख्यालय देहरादून भेजा गया हैं|

