Uttarakhand- जमरानी बांध परियोजना को लेकर भीमताल विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर दी बधाई

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने उन्हें जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से वित्तीय स्वीकृति मिलने पर बधाई दी। इस दौरान उनका कहना था कि राज्य तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और बांध बनने से भीमताल क्षेत्र के लोगों को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Advertisements

बता दे कि इस दौरान विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से भीमताल विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर डामरीकरण कराने और खनश्यु तहसील के भवन का निर्माण, रामगढ़ डिग्री कॉलेज का भवन बनाने तथा शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निवेदन किया कि भीमताल नगर में सिडकुल की भूमि पर बने मिनी स्टेडियम को नगर पालिका भीमताल को हस्तांतरित करने रामगढ़ व भीमताल में तहसील खोलने तथा रानीबाग एचएमटी स्थापित किया जाए।