Uttarakhand:- राज्य में हवाई सफर से पहले यात्रियों को पता चलेगा मौसम का मिजाज…..पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि राज्य में मौसम में हुए बदलाव के चलते विभिन्न हेली कंपनियों के चार हेलीकॉप्टरो ने एम्स में बीते दिनों इमरजेंसी लैंडिंग की थी इन सभी हेलीकॉप्टरो द्वारा चार धाम के लिए उड़ान भरी गई थी और अब आगे चलकर ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र और यूकाडा के बीच एक करार होने जा रहा है।

Advertisements

करार के अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चार धाम यात्रा के उन स्थानों पर उपकरण लगाए जाएंगे जहां से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है और ऐसे में मौसम की खबर यात्रा से पहले ही पहुंच जाएगी। बीते दिनों मौसम में बदलाव के चलते विभिन्न हेली कंपनियों के चार हेलीकॉप्टरो ने एम्स में इमरजेंसी लैंडिंग की थी यदि इन्हें पहले से मौसम का पता होता तो यह समस्या आती ही नहीं लेकिन अब फिर से इस तरह की मुसीबत ना आए इसके लिए यूकाडा और मौसम विज्ञान केंद्र के बीच करार होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा वहां पर उपकरण लगाए जाएंगे जहां से हेलीकॉप्टर का संचालन होता है ताकि मौसम की सटीक जानकारी मिल पाए और आगे जाकर यात्रियों को परेशानी ना हो।