Uttarakhand-राज्य में उपचुनाव से पहले भाजपा कांग्रेस को दे सकती है बड़ा झटका…… दिग्गज कांग्रेसी नेता भाजपा में हो सकते हैं शामिल

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही चंपावत विधानसभा सीट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए उप चुनाव होने वाले हैं। मगर उससे पहले भाजपा कांग्रेस को एक बड़ा झटका दे सकती हैं यदि राजनीति में कोई उलटफेर नहीं हुआ तो जल्द ही कांग्रेस के एक बड़े दिग्गज नेता भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस के यह नेता भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भेंट भी कर चुके हैं। तथा इन्होंने कांग्रेस में मंत्री पद समेत कई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभाली है। कांग्रेस में नई नियुक्तियों के बाद रार मची हुई है। नई नियुक्तियों के बाद कई विधायक पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने के साथ-साथ पार्टी छोड़ने की चेतावनी भी दे चुके हैं। और इसी बीच अब कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के यह कद्दावर नेता भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से तीन बार बैठक कर चुके हैं। और सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही कांग्रेस के यह बड़े नेता भाजपा में शामिल होंगे। उसके लिए ठीक समय की प्रतीक्षा की जा रहे हैं।