
उत्तराखंड राज्य के चमोली में भालू ने फिर दहशत मचानी शुरू कर दी है। यहां पर भालू ने महिला पर हमला किया जिससे कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया जिसके बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। भालू ने महिला का पूरा मुंह और सिर नोच लिया है। जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय युवती गोविंदी निवासी बूंगा गांव अपने मायके आई हुई थी तथा वह पास के ही खेतों में चारा लेने जा रही थी तभी घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को 108 की सहायता से सीएचसी धराली ले जाया गया और वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

