Uttarakhand:- चारा लेने जंगल गई महिलाओं पर भालू ने किया हमला….. दोनों की मौत… क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तराखंड राज्य के चमोली से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर जंगल चारा लेने गई दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया और दोनों की मौत हो गई इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। विकासखंड पोखरी के सिदेली गांव में भालू के हमले में घायल हुई लक्ष्मी देवी की उपचार के दौरान हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल विमला देवी उम्र 55 वर्ष की सीएचसी पोखरी लाते समय मौत हो गई थी इस घटना के बाद पूरे शहर में शोक की लहर है।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह सिदेली गांव निवासी विमला देवी और लक्ष्मी देवी दोनों घास लेने जंगल गई थी इसी दौरान भालू ने दोनों पर हमला कर दिया और हमले में विमला देवी की मौके पर हालत गंभीर हो गई तथा सीएचसी पोखरी लाते समय उनकी मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी को हायर सेंटर रेफर किया गया था मगर उनकी भी मौत हो गई है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे के बाद रेंजर कपिल गुसाई का कहना है कि वन विभाग के कुछ कर्मचारियों को घायल महिला के साथ हायर सेंटर भेजा गया है उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा और क्षेत्र में वन विभाग की गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

Advertisements

Leave a Reply