Uttarakhand -: घरेलू बार लाइसेंस पर लगी रोक, जाने कारण

देहरादून| आबकारी विभाग को घरेलू बार लाइसेंस का विरोध होने पर इस व्यवस्था पर रोक लगानी पड़ी| बीते दिवस इस संबंध में आबकारी आयुक्त हरिचंद सेमवाल की ओर से रोक के आदेश जारी कर दिए गए हैं।


दरअसल, पिछले दिनों देहरादून में एक व्यक्ति को घरेलू बार लाइसेंस जारी किया गया था| इसके बाद महिलाओं ने आबकारी विभाग की व्यवस्था का विरोध करना शुरू कर दिया|
बता दें, इस साल की आबकारी नीति में घरेलू बार लाइसेंस की व्यवस्था की गई थी| जिसके तहत बार लाइसेंस लेने वाले को 12,000 रुपये प्रति वर्ष लाइसेंस फीस के तौर पर आबकारी विभाग को चुकाने होते थे|

इसके बाद वह घर में 50 लीटर तक शराब रख सकता था| इसमें भी वर्गीकरण किया गया था| जिसके तहत 9 लीटर भारत में निर्मित अंग्रेजी शराब, 9 लीटर आयातित शराब, 18 लीटर वाइन और 15.6 लीटर बीयर रखने की अनुमति दी गई थी| इस व्यवस्था के तहत कुछ शौकीन लोग काफी रुचि भी दिखा रहे थे| इन्हीं में से एक को पिछले दिनों एक बार लाइसेंस जारी भी किया गया, लेकिन इसका कुछ वर्ग और महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया| इसके बाद आबकारी विभाग को इस व्यवस्था पर रोक लगाने का निर्णय लेना पड़ा|


संयुक्त आयुक्त आबकारी बीएस चौहान के मुताबिक, आयुक्त हरिचंद सेमवाल ने बुधवार को आदेश जारी किए हैं, फिलहाल इस व्यवस्था पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है|

Recent Posts