उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 -: हेलीकॉप्टर से वोट डालने जाएंगे मजदूर

ठंड दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है| इसी बीच विधानसभा चुनाव की भी घोषणा हो गई है| जानकारी के अनुसार, बर्फीले क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूर पहली बार हेलीकॉप्टर से वोट डालने जाएंगे| दरअसल भारत-चीन सीमा पर बन रही सड़कों में काम कर रहे करीब 100 मजदूरों को भारी बर्फबारी के चलते बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) यह सुविधा दे रहा है|


बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के अफसरों का कहना है कि, उनकी कोशिश यह है कि हर श्रमिक को मतदान केंद्र तक पहुंचाया जाए| अगर उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले की बात करें तो वहां मुनस्यारी में 100 मीटर की ऊंचाई पर मिलन-लास्पा में बड़ी संख्या में श्रमिक भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य में लगे हुए हैं|
बता दे की मुनस्यारी के करीब 54 किमी दूर लास्पा में 6 फीट से अधिक हिमपात हुआ है, और आगे भी यह उम्मीद जताई जा रही है कि मतदान की तारीख तक भी बर्फ से ढके पैदल मार्ग खुलने की कोई उम्मीद नहीं है| 15 से 31 किमी तक रास्ते में कहीं जगह बर्फ जमी है| जिससे पैदल आवाजाही मुश्किल है| इन सभी हालातों को देखते हुए बीआरओ ने अपने श्रमिकों को हेलीकॉप्टर से मतदान केंद्रों तक पहुंचाने का यह फैसला लिया है| जिस कारण स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है| गांव के निवासी आनंद सिंह का कहना है कि, उनके भाई नेत्र सिंह बीआरओ में मेट है बर्फबारी के चलते वह अक्सर इस सीजन में सीमा पर ही रहते हैं लेकिन वह इस बार वोट डालने के लिए हेलीकॉप्टर से आएंगे|
बीआरओ मुनस्यारी के उप कमान अधिकारी सिल्वा का कहना है कि, लोकतंत्र में चुनाव एक उत्सव है| मतदान सभी का अधिकार है| इसे देखते हुए ही हमने ऊंचाई वाले इलाकों में काम कर रहे लोगों को वोटिंग के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा देने का फैसला लिया है| अभी तक 100 ऐसे लोग हैं| आगे भी ऐसे लोग आएंगे तो उन्हें हेलीकॉप्टर से मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा|