उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 -: ‘आप’ के प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी, शामिल है 10 प्रत्याशियों के नाम

देहरादून| विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही वक्त बचा हुआ है सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों का नाम जारी कर रही है| इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी सूची भी जारी कर दी है| इसमें 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है|

Advertisements


आप प्रदेश प्रभारी निदेश मोहनिया की ओर से जारी सूची के अनुसार ,


बद्रीनाथ से भगवती प्रसाद मंडोली
र्कणप्रयाग से दयाल सिंह बिष्ट
रुद्रप्रयाग से किशोरी नंदन डोभाल
नरेंद्र शनगर से पुष्पा रावत
प्रतापनगर से सागर भंडारी
चकराता से दर्शन डोभाल
हरिद्वार से संजय सैनी
रुड़की से नरेश प्रिंस
पिथौरागढ़ से चंद्रप्रकाश पुन्हेड़ा
गंगोलीहाट विधानसभा से बबीता चंद्र को प्रत्याशी घोषित किया गया है|
मोहनिया ने इस दौरान कहा कि ‘आप’ ने अब तक 61 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है| आप प्रत्याशी व कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर ‘आप’ की नीतियों से जनता को रूबरू करवा रहे हैं| जल्द ही अन्य नामों की भी घोषणा की जाएगी|

Recent Posts