Uttarakhand:- राज्य में इन नए पदों के लिए मिली मंजूरी……. जारी हुए आदेश

उत्तराखंड राज्य में आयुर्वेद विभाग में 8 उच्चीकृत अस्पतालों के लिए 82 नए पदों को मंजूरी मिल चुकी है। इस मामले में सचिव आयुष द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि 82 नए पद सृजित किए गए हैं जिसमें वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, पंचकर्म सहायक ,योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक, वरिष्ठ व कनिष्ठ सहायक स्टाफ नर्स के पद शामिल किए गए हैं। सचिव आयुष डॉक्टर पंकज कुमार पांडेय द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं और विभाग जल्द ही इन नए पदों पर भर्ती शुरू कर देगा।

आदेश के अनुसार उच्चीकृत आयुर्वेद अस्पताल झांझरा,माजरा, मुनिकिरेति,चंबा, बड़कोट ,कोटद्वार, पिथौरागढ़ के वड्डा के संचालन के लिए 82 नए पद सृजित कर दिए गए हैं और जल्द ही में भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।