Uttarakhand-औद्योगिक विकास विभाग के संरचनात्मक ढांचे के पुनर्गठन को मिली मंजूरी…… सृजित होंगे 62 नए पद

उत्तराखंड राज्य में औद्योगिक विकास विभाग के संरचनात्मक ढांचे के पुनर्गठन को मंजूरी देते हुए इसके अंतर्गत विभाग में 62 नए पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि धामी कैबिनेट में यह मंजूरी दे दी है।

इस दौरान 19 अनुपयोगी पदों को समाप्त कर दिया जाएगा। धार्मिक कैबिनेट की बैठक बीते सोमवार को हुई जिसमें खनन विभाग के ढांचे के पुनर्गठन का प्रस्ताव पेश किया गया और इसमें मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ वित्त अधिकारी का एक, वरिष्ठ सहायक के दो, कनिष्ठ सहायक के पांच ,लेखाकार संवर्ग का एक और वरिष्ठ वैयक्तिक सहायता का एक पद सृजित करने पर सहमति बनी है। कैबिनेट द्वारा इसे स्वीकृति दे दी गई है तथा जल्द ही इस विभाग में 62 नए पद सृजित होंगे।