Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 215 उपनिरीक्षकों को दिए गए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड राज्य को 215 नए उप निरीक्षक मिल चुके हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त उप निरीक्षकों से कहा कि अब तक उनकी परीक्षा केवल शुरुआत थी और असली परीक्षा अब शुरू हो रही है। 215 में से 104 उप निरीक्षक, 18 गुल्मनायक और 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल है। मुख्यमंत्री का कहना था कि राज्य में कानून व्यवस्था जन सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने में पुलिस की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने नवनियुक्त उप निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र देते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया और कहा कि राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके इसके लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है इसके परिणाम स्वरुप बीते 4 वर्षों में 26000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है और परीक्षाएं पूर्ण रूप से पारदर्शी तरीके से आयोजित हो रही हैं तथा बेईमान लोगों की राज्य में कोई जगह नहीं है। इन्ही शब्दों के साथ उन्होंने नवनियुक्त उप निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

Leave a Reply