
देहरादून। एएनएम के 391 पदों पर सीधी भर्ती के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विज्ञापन जारी कर दिया गया है। बता दे कि वर्षवार मेरिट के आधार पर जिलावार चयन किया जाएगा और अंतिम आवेदन की तिथि 4 मार्च तय की गई है।
Advertisements

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर विजय जुयाल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 391 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है इसमें 293 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं और 17 पद एससी, 11 पद एसटी, 26 अन्य पिछड़ा वर्ग और 38 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए हैं। इन पदों के लिए 13 फरवरी से अभ्यर्थी आवेदन करेंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च रखी गई है। बता दें कि बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

