Uttarakhand:- गुलदार के साथ-साथ भालू ने मचाई दहशत……व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड राज्य में गुलदार के साथ-साथ भालू की दहशत भी देखने को मिल रही है। राज्य के उत्तरकाशी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर मोरी ब्लॉक के ओसला गांव में भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

Advertisements

परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को डंडी कंडी के सहारे से 4 किलोमीटर दूर ढाडमीर तक पहुंचाया और वहां से निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया लेकिन उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक चैन दास उम्र 20 वर्ष अपने खेतों में काम करने के लिए गया था और वहां पर भालू ने उस पर हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर बड़ी मुश्किल से उसे बचाया और उसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। क्षेत्र में भालू ने दहशत मचाई हुई है और इससे लोगों में डर का माहौल है।