Uttarakhand:- टूटे पुराने सारे रिकॉर्ड….. इस बार इतने लाख श्रद्धालुओं ने किए चार धाम के दर्शन

उत्तराखंड राज्य के चारों धामों में इस बार पुराने सालों के रिकॉर्ड टूट गए हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही अब चार धाम यात्रा भी 6 माह के लिए स्थगित हो जाएगी और इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। चारों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस बार 51 लाख रही जबकि पिछले वर्ष 48 लाख श्रद्धालुओं ने ही दर्शन किए थे। 30 अप्रैल को गंगोत्री ,यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का आगाज हुआ था तब से लेकर अब तक 51 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए और इस दौरान पर्यटन व्यवसाय में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली और अब चारों धामों के भगवान के दर्शन श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा में कर सकते हैं। इस बार उत्तराखंड राज्य में स्थित केदारनाथ में 17,68,795 और बद्रीनाथ में 16,52,971 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।